Saturday, June 20, 2026 07:12:23 PM

गाजियाबाद में नीट छात्र की मौत
गाजियाबाद में NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, मोबाइल में मिला वीडियो

गाजियाबाद के विजयनगर में 22 वर्षीय NEET अभ्यर्थी जतिन कुमार ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मोबाइल से वीडियो मिला है। मामले की जांच जारी है।

गाजियाबाद में neet अभ्यर्थी ने की आत्महत्या मोबाइल में मिला वीडियो
गाजियाबाद में नीट छात्र की मौत |

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 में 22 वर्षीय छात्र जतिन कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, जतिन पिछले कई वर्षों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी थी। वह 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा में भी शामिल होने वाला था और उसकी तैयारी कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात वह पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में गया था। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा तो वह कमरे में फंदे से लटका मिला।

जतिन के पिता राजेश कुमार खाद्य विभाग में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में सहारनपुर में तैनात हैं। जतिन अपनी मां और छोटी बहन के साथ गाजियाबाद में रहता था। परिवार का कहना है कि उस पर पढ़ाई को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं था।

जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल फोन से करीब एक मिनट का वीडियो मिला है। वीडियो में जतिन ने कहा कि वह यह कदम किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपनी इच्छा से उठा रहा है। उसने यह भी बताया कि उसके पिता हमेशा उसका हौसला बढ़ाते थे और कहते थे कि NEET पास हो जाए तो अच्छी बात है, नहीं हो तो भी कोई परेशानी नहीं है।

वीडियो में जतिन ने यह भी कहा कि उसका जीवन की सभी चीजों से लगाव खत्म हो गया है।

एसीपी उपासना पांडेय के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें