Wednesday, July 22, 2026 04:24:48 AM

गौतमबुद्ध नगर में आधुनिक ट्रैफिक बूथ
गौतमबुद्ध नगर में बन रहे आधुनिक ट्रैफिक बूथ, पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत

गौतमबुद्ध नगर में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 15 आधुनिक ट्रैफिक बूथ बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में 5 बूथ तैयार हो चुके हैं, जो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मौसम से सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं देंगे

गौतमबुद्ध नगर में बन रहे आधुनिक ट्रैफिक बूथ पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत
गौतमबुद्ध नगर में आधुनिक ट्रैफिक बूथ |

गौतमबुद्ध नगर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आधुनिक ट्रैफिक बूथ स्थापित किए जा रहे हैं। इन बूथों की मदद से ट्रैफिक पुलिसकर्मी खराब मौसम में भी आसानी से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।

पहले चरण में जिले के पांच आधुनिक ट्रैफिक बूथ पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। ये बूथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा के प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे। कुल 15 बूथ बनाने की योजना है, जिनमें से बाकी 10 बूथ भी जल्द तैयार हो जाएंगे। तैयार बूथों को संबंधित स्थानों पर स्थापित कर ट्रैफिक पुलिस को सौंपा जाएगा।

फिलहाल महामाया फ्लाईओवर, चरखा गोलचक्कर, किसान चौक, एलीजी गोलचक्कर और परी चौक पर आधुनिक ट्रैफिक बूथ बनाए जा चुके हैं। इन स्थानों पर बिजली, लाइटिंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है।

जिले के मुख्य मार्गों, सेक्टर रोड और औद्योगिक क्षेत्रों में यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। कई स्थानों पर सिग्नल होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सड़क पर खड़े होकर यातायात नियंत्रित करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें गर्मी, बारिश, सर्दी और तेज धूप जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसी जरूरत को देखते हुए इन आधुनिक बूथों का निर्माण कराया जा रहा है।

ये बूथ पूरी तरह मौसम प्रतिरोधी होंगे और इनमें केबिन की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे पुलिसकर्मी अधिक सुविधाजनक तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे और उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

एसीपी ट्रैफिक मोहम्मद शकील ने बताया कि जिले के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक बूथ लगाने का काम सीएसआर फंड के माध्यम से किया जा रहा है। उनका कहना है कि इन बूथों से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यातायात प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें