Wednesday, June 24, 2026 11:36:54 PM

राम मंदिर मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन
राम मंदिर दान राशि और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जांच की मांग

ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर से जुड़ी दान राशि और कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

राम मंदिर दान राशि और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जांच की मांग
राम मंदिर मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन |

ग्रेटर नोएडा। अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी दान राशि, कथित भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित दान राशि, भूमि खरीद-फरोख्त और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में सामने आए आरोपों की जांच कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा और मेहनत की कमाई से दान दिया है। ऐसे में यदि दान राशि, भूमि लेन-देन या ट्रस्ट के कामकाज में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया ने कहा कि पार्टी किसी व्यक्ति, संस्था या धार्मिक आस्था के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस केवल सार्वजनिक धन, दान राशि और जनविश्वास से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रही है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संबंधित दान राशि, भूमि क्रय-विक्रय और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी की निगरानी में कराई जानी चाहिए। साथ ही जांच न्यायिक पर्यवेक्षण में हो, ताकि यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें