Wednesday, June 24, 2026 10:05:31 PM

मोहर्रम जुलूस में शिव चौक पर कड़ी सुरक्षा
मोहर्रम जुलूस के दौरान मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, मंदिर को लाल कपड़े से ढंका

मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान शिव चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। मंदिर को लाल कपड़े से ढंका गया, बैरिकेडिंग की गई और भारी पुलिस बल की तैनाती कर जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।

मोहर्रम जुलूस के दौरान मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कड़े सुरक्षा इंतजाम मंदिर को लाल कपड़े से ढंका
मोहर्रम जुलूस में शिव चौक पर कड़ी सुरक्षा |

मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार रात निकाले गए जुलूस को लेकर मुजफ्फरनगर प्रशासन ने शहर के संवेदनशील क्षेत्र शिव चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। जुलूस नगर के मोती महल से शुरू होकर खालापार होते हुए शिव चौक के रास्ते आगे बढ़ा।

जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिव चौक स्थित मंदिर को लाल कपड़े से ढंक दिया। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

मोहर्रम के इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। निर्धारित मार्ग के अनुसार जुलूस शिव चौक से होकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

शिव चौक शहर का एक संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां हिंदू आस्था से जुड़ा मंदिर स्थित है। इसी वजह से प्रशासन ने यहां विशेष सतर्कता बरतते हुए मंदिर को लाल कपड़े से कवर किया, बैरिकेडिंग कराई और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया।

मामले में जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि मोहर्रम के सातवें दिन का यह एक बड़ा जुलूस था, जो मोती महल से शुरू होकर खालापार होते हुए वापस मोती महल तक पहुंचता है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए थे और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

एएसपी ने बताया कि मंदिर पर लाल कपड़ा लगाया गया, बैरिकेडिंग की गई और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखा गया। साथ ही जुलूस के सुरक्षित और शांतिपूर्ण संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। उन्होंने कहा कि जुलूस बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें