Wednesday, June 24, 2026 10:05:25 PM

ग्रेटर नोएडा में कोचिंग केंद्रों पर जांच, दो बंद कर दिए
फायर सेफ्टी जांच में ग्रेटर नोएडा के दो कोचिंग सेंटर सील, कई खामियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में फायर सेफ्टी जांच के दौरान पांच कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया।

फायर सेफ्टी जांच में ग्रेटर नोएडा के दो कोचिंग सेंटर सील कई खामियां मिलीं
ग्रेटर नोएडा में कोचिंग केंद्रों पर जांच, दो बंद कर दिए |

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, फायर विभाग और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। इसी अभियान के तहत बुधवार को ग्रेटर नोएडा में पांच कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया।

जिला प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने ग्रेटर नोएडा की कमर्शियल बेल्ट में संचालित कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट डोर नहीं मिला। इसे गंभीर सुरक्षा खामी मानते हुए प्रशासन ने उसके कमरों को सील कर दिया।

वहीं दूसरे कोचिंग सेंटर में भी कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उस पर भी कार्रवाई की गई।

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिलेभर में फायर सेफ्टी जांच अभियान चलाया जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में आग से संबंधित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि जिस कमर्शियल बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया, वहां कुल पांच कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे थे। इनमें से दो कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है। जांच में पाया गया कि इन दोनों संस्थानों में फायर एग्जिट डोर नहीं था और आपात स्थिति में बाहर निकलने का उचित रास्ता भी उपलब्ध नहीं था।

उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटरों के पास आवश्यक अनुमति तो थी, लेकिन भवन के भीतर पार्टीशन किया गया था। इसके अलावा फायर सेफ्टी उपकरणों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में भी खामियां मिलीं। इन्हीं अनियमितताओं के चलते दोनों कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें