Saturday, July 18, 2026 07:57:27 PM

बुलंदशहर VVIP कार्यक्रम सुरक्षा तैयारी तेज
बुलंदशहर में VVIP कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

बुलंदशहर में 18 जुलाई के प्रस्तावित VVIP कार्यक्रम को लेकर डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश।

बुलंदशहर में vvip कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज डीएम-एसएसपी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ
बुलंदशहर VVIP कार्यक्रम सुरक्षा तैयारी तेज |

जनपद बुलंदशहर में 18 जुलाई 2026 को प्रस्तावित VVIP कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और VVIP सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहले पहुंचें और पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, फ्रिस्किंग और भीड़ नियंत्रण को प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और वायरलेस सेट के माध्यम से लगातार संपर्क में रहने को कहा गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों और कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

वहीं जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर पुलिस विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें