Friday, July 17, 2026 09:49:46 PM

नोएडा हाईटेंशन लाइन हादसा 5 लोग झुलसे
नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, 5 लोग करंट की चपेट में आए, स्कूटी में लगी आग

नोएडा के छिजारसी में 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 5 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक स्कूटी में आग लगी और एक घायल की हालत गंभीर है।

नोएडा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा 5 लोग करंट की चपेट में आए स्कूटी में लगी आग
नोएडा हाईटेंशन लाइन हादसा 5 लोग झुलसे |

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित छिजारसी कॉलोनी में बुधवार शाम 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो गए, जबकि पास में खड़ी एक स्कूटी में आग लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में निधि (15), प्रिया (17), मुकेश राम (38), पवित्र (41) और रवि चौधरी घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें रवि चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी चार घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

हादसे के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से पास में खड़ी एक स्कूटी में भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बिजली सप्लाई बंद कर हालात पर काबू पाया।

एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 थाना पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, बिजली विभाग भी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के कारणों की जांच में जुट गया है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें