सेक्टर-56 पार्कों का उद्यान विभाग ने किया निरीक्षण |
नोएडा सेक्टर-56 के सभी पार्कों और ग्रीन बेल्ट में चल रहे साफ-सफाई, रखरखाव और विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। उद्यान विभाग के उप निदेशक श्री प्रशांत सिंह ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री संजय मावी, आमीर सिंह यादव, लक्ष्मण सैनी, रुचि अग्रवाल और वरिष्ठ नागरिक श्री एस.पी. सिंह के साथ मिलकर सेक्टर के पार्कों का दौरा किया।
इस दौरान पार्कों की स्वच्छता, हरियाली, मेंटेनेंस और चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण में बच्चों के झूलों की मरम्मत, पार्कों और ग्रीन बेल्ट में बने गज़ीबो हट की सफाई और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
उद्यान विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सेक्टर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाएगा और नियमित रूप से साफ-सफाई व रखरखाव का कार्य जारी रहेगा। आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों ने विभाग के इस कदम की सराहना की और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद जताई।