Wednesday, July 15, 2026 03:56:16 PM

नोएडा राज्य कर विभाग को मिले नए अपर आयुक्त
नोएडा को मिले नए अपर आयुक्त राज्य कर, परीक्षित खटाना ने संभाला पदभार; अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और जनसेवा के निर्देश

आईएएस अधिकारी परीक्षित खटाना ने गौतमबुद्धनगर में अपर आयुक्त राज्य कर का पदभार संभाला। उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

नोएडा को मिले नए अपर आयुक्त राज्य कर परीक्षित खटाना ने संभाला पदभार अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और जनसेवा के निर्देश
नोएडा राज्य कर विभाग को मिले नए अपर आयुक्त |

गौतमबुद्धनगर के राज्य कर विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2020 बैच के अधिकारी परीक्षित खटाना ने सोमवार को अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जोन का पदभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने राज्य कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक जनकेंद्रित बनाने पर जोर देते हुए आम जनता और व्यापारी वर्ग के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील और सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाने की बात कही।

परीक्षित खटाना ने स्पष्ट कहा कि विभाग की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे लोगों का भरोसा और मजबूत हो तथा राज्य कर विभाग की सकारात्मक और जनहितैषी छवि बने।

बता दें कि परीक्षित खटाना इससे पहले आजमगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहां उन्होंने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अब गौतमबुद्धनगर में अपर आयुक्त राज्य कर के रूप में उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में विभाग की कार्यप्रणाली और जनसेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें