Friday, July 10, 2026 10:04:48 PM

नोएडा हरनंदी नदी में युवक डूबा
नोएडा में हरनंदी नदी में डूबा युवक, एनडीआरएफ चला रही सर्च अभियान

नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र में हरनंदी नदी पार करने के दौरान 24 वर्षीय युवक डूब गया। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही हैं।

नोएडा में हरनंदी नदी में डूबा युवक एनडीआरएफ चला रही सर्च अभियान
नोएडा हरनंदी नदी में युवक डूबा |

गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में हरनंदी नदी में एक 24 वर्षीय युवक के डूबने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान 25 फुटा कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाले सूरज के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर शाम सूरज कथित तौर पर शराब के नशे में हरनंदी नदी को तैरकर पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा।

युवक के साथ मौजूद उसके दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही देर में नदी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 10 से 12 फुट गहरे पानी में तलाश अभियान चलाया गया। हालांकि देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने स्टीमर की सहायता से हरनंदी नदी के करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला था और तलाश जारी थी।

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें