Thursday, July 23, 2026 11:07:54 PM

नोएडा फ्लैट से 2 करोड़ की कैंसर दवा बरामद
नोएडा के फ्लैट से 2 करोड़ की कैंसर दवाएं बरामद, ज्वाइंट टीम की बड़ी कार्रवाई

नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसाइटी के फ्लैट से करीब 2 करोड़ रुपये की कैंसर और महंगी जैविक दवाएं बरामद हुईं। मामले में एक युवक गिरफ्तार, जांच दिल्ली के दवा तस्करी गिरोह से जुड़ी।

नोएडा के फ्लैट से 2 करोड़ की कैंसर दवाएं बरामद ज्वाइंट टीम की बड़ी कार्रवाई
नोएडा के फ्लैट से 2 करोड़ की कैंसर दवाएं बरामद, ज्वाइंट टीम की बड़ी कार्रवाई |

दिल्ली क्राइम ब्रांच, सीडीएससीओ (नॉर्थ ज़ोन) और जिला औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसाइटी के एक फ्लैट पर छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपये की कैंसर और अन्य महंगी जैविक दवाएं बरामद की हैं। इस मामले में फ्लैट से आनंद कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

जिला औषधि निरीक्षक जयसिंह के मुताबिक, दिल्ली में चल रही एक जांच के दौरान सूचना मिली थी कि सोसाइटी के फ्लैट नंबर-402 में बड़ी मात्रा में दवाएं छिपाकर रखी गई हैं। सूचना के आधार पर 20 और 21 जुलाई की रात तीनों विभागों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी और आयातित दवाएं बरामद हुईं।

दिल्ली में पकड़े गए गिरोह से जुड़े तार

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद दवाओं में से कुछ बिहार सरकार की सरकारी सप्लाई की हैं। आशंका है कि इन दवाओं को सरकारी व्यवस्था से निकालकर निजी मरीजों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

पूछताछ में यह भी पता चला कि यह मामला दिल्ली में पहले से पकड़े गए एक दवा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 9 आरोपी पहले ही दिल्ली से गिरफ्तार किए जा चुके थे।

जांच जारी

बरामद सभी दवाओं को सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच टीम हैदराबाद भी भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों की भी तलाश की जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें