सुलतानपुर नहर में पानी नहीं, किसान परेशान |
रामगंज रजबहा और बभनगंवा नहर में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं। नहर में पानी की आपूर्ति नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है और सैकड़ों बीघे खेतों में अभी तक धान की रोपाई नहीं हो सकी है।
किसानों का कहना है कि जुलाई महीने में धान की रोपाई का समय होता है, लेकिन अब तक नहर में पानी नहीं पहुंचा है। किसानों का आरोप है कि अधिकारी जिले के पानी को जौनपुर भेज रहे हैं, जिसके कारण उन्हें समय पर सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो इसका सीधा असर धान की फसल पर पड़ेगा। कई किसान अब भी नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे मजबूर होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
नहर विभाग के सीनियर अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि अभी जौनपुर नहर मे पानी जा रहा है। अगस्त मे पानी जाऐगा।