धतारी में सहकार से समृद्धि कार्यक्रम |
बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा धतारी में सोमवार को केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, डिजिटल साक्षरता और सहकारी बैंकों की योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता सादिया अहमद ने किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मो. शहीम खान, सचिव सोहनपाल सिंह, अतिथि शाबीब हसनैन, हरेन्द्र सिंह, खुर्शीद अहमद, कैशियर ईश्वर दयाल, बैंक और समिति के कर्मचारी तथा क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि सादिया अहमद ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से बचत की आदत अपनाने और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े रहने की अपील की। सचिव सोहनपाल सिंह ने ऋणी किसानों से निर्धारित 365 दिनों के भीतर अपना ऋण जमा करने का आग्रह किया।
शाखा प्रबंधक मो. शहीम खान ने कहा कि सहकारिता किसानों और आम लोगों तक वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों से सहकारी बैंक और सहकारिता से जुड़े रहने की अपील की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय सहायक दिनेश चन्द शर्मा, महेश प्रसाद, अशोक शर्मा सहित बैंक कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान लाखन सिंह, लाल सिंह, महेश चन्द शर्मा, प्रेम सिंह, रोबिन कुमार, देवीराम, सतीश शर्मा, कृपा शंकर शर्मा, अनोखी देवी, गुड्डी देवी, वचन सिंह, दुष्यन्त शर्मा, रामप्रसाद, ज्ञान सिंह और संजय कुमार सहित क्षेत्र के कई नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।