आमिर-गौरी की शादी की तस्वीरें |
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। यह शादी आमिर के घर पर हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में आमिर की पिछली दोनों शादियों से उनके बच्चे ईरा, जुनैद और आजाद भी मौजूद रहे।
शादी के बाद अब इस समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इनमें आमिर और गौरी अपनी शादी की रस्में पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रजिस्टर्ड मैरिज का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद आमिर, गौरी को किस करते दिखाई दिए थे। हालांकि, इरफान पठान ने वीडियो पोस्ट करने से पहले उस हिस्से को एडिट कर हटा दिया।
शादी के दौरान आमिर खान ऑफ-व्हाइट रंग के पारंपरिक कुर्ता और धोती में नजर आए। समारोह के बाद मेहमानों को बाहर तक छोड़ने आए आमिर के पैरों में पायल भी दिखाई दी, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
शादी की एक और तस्वीर में आमिर के बेटे आजाद राव खान और गौरी की पिछली शादी से बेटे क्विन रिंग सेरेमनी की रस्म निभाते हुए नजर आए। दोनों बच्चों ने नवविवाहित जोड़े के लिए अंगूठियां पकड़ीं, जिसके बाद आमिर और गौरी ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।