भारत टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित |
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा को सौंपी गई है। स्क्वॉड में कई अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को हरारे में खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर खेलने के कारण जिम्बाब्वे की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं, टीम इंडिया इस सीरीज में लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद उतर रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार छह टी20 मैच हार चुकी है।
जिम्बाब्वे टी20 स्क्वॉड:
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवी, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डिओन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिलंटन शुम्बा और तफादजवा सिगा।
भारत टी20 स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रिंस यादव।