Thursday, July 23, 2026 02:33:32 AM

AI की मदद से ट्रिपल मर्डर की साजिश
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर: AI चैटबॉट की मदद से रची गई हत्या की साजिश

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने छह महीने तक AI चैटबॉट से सलाह लेकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मामले में श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर केनेथ को गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर ai चैटबॉट की मदद से रची गई हत्या की साजिश
AI की मदद से ट्रिपल मर्डर की साजिश |

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल आज शिक्षा, काम और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किया जा रहा है, लेकिन बेंगलुरु के एक ट्रिपल मर्डर मामले में AI के गलत इस्तेमाल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने हत्या की पूरी योजना बनाने के लिए कई महीनों तक एक AI चैटबॉट की मदद ली।

रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जून को बेंगलुरु के सीगेहल्ली इलाके में 52 वर्षीय सोमसुंदर, उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुथुलक्ष्मी और 19 वर्षीय बेटी सुप्रिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने मृतक दंपति की बड़ी बेटी श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर केनेथ को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया। दोनों वारदात के बाद वहां छिपे हुए थे।

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पैसों का विवाद और परिवार में लंबे समय से चल रहे तनाव की वजह थी। पुलिस के अनुसार, श्वेता ने अपनी मां से केनेथ के क्लाउड किचन कारोबार के लिए 50 लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे खर्च हो चुके थे और उन्हें लौटाने की चिंता भी थी।

पुलिस का कहना है कि हत्या की पूरी योजना केनेथ ने बनाई। उसने AI चैटबॉट से हत्या करने के तरीके, सबूत मिटाने, खून के निशान साफ करने और यहां तक कि शवों को ठिकाने लगाने के तरीकों के बारे में भी सवाल पूछे। पूछताछ में केनेथ ने स्वीकार किया कि वह करीब छह महीने तक AI से सलाह लेकर इस वारदात की योजना बनाता रहा।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें