Saturday, July 18, 2026 01:39:06 AM

वनडे सीरीज से पहले रोहित की तैयारी
वनडे सीरीज से पहले लंदन पहुंचे रोहित शर्मा, स्थानीय क्लबों में शुरू किया अभ्यास

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा लंदन पहुंच गए हैं। उन्होंने स्थानीय क्लबों में अभ्यास शुरू कर इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार अपनी तैयारी तेज कर दी है।

वनडे सीरीज से पहले लंदन पहुंचे रोहित शर्मा स्थानीय क्लबों में शुरू किया अभ्यास
वनडे सीरीज से पहले रोहित की तैयारी |

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ही लंदन पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए स्थानीय क्रिकेट क्लबों में अभ्यास शुरू कर दिया है।

रोहित ने सबसे पहले बर्कशायर के स्लो क्रिकेट क्लब में नेट्स पर बल्लेबाजी की। इसके बाद उन्होंने स्विनकोम्बे क्रिकेट क्लब में भी अभ्यास किया। टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह केवल वनडे क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में टीम के साथ जुड़ने से पहले वह इंग्लैंड की पिच और मौसम के अनुसार अपनी तैयारी कर रहे हैं।

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने वहां 27 वनडे मैचों में 64.9 की औसत से 1428 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक लगाए हैं, जो इंग्लैंड में किसी भी विदेशी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक वनडे शतक हैं।

रोहित अफगानिस्तान सीरीज से पहले हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान थे। हालांकि, वापसी के बाद चेन्नई वनडे में 79 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित की। अब वह पूरी तरह फिट हैं और इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें