मुहर्रम जुलूसों पर जयपुर में यातायात नियंत्रण |
मुहर्रम के अवसर पर जयपुर में निकलने वाले ताजिया जुलूसों को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। परकोटा क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद
संजय सर्किल, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाट गेट, गलता गेट और रामगढ़ मोड़ से परकोटा क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अन्य इलाकों से आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक
रोड नंबर-14 वीकेआई, कालवाड़ पुलिया, सिरसी पुलिया, 200 फीट अजमेर रोड, न्यू सांगानेर मोड़, गोपालपुरा मोड़, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धोबीघाट, रामगढ़ मोड़, गलता गेट चौराहा और आमेर तिराहे समेत कई प्रमुख प्रवेश मार्गों से शहर में भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।
कई बाजारों में पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित
ताजिया जुलूस के दौरान चौड़ा रास्ता, बड़ी चौपड़, बापू बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक, माउंट रोड, रामगंज बाजार, घाट गेट बाजार, चार दरवाजा, चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, गोपीनाथ मार्ग, इंदिरा बाजार, किशनपोल बाजार, खजाने वालों का रास्ता, एमआई रोड और एमडी रोड सहित कई प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
कर्बला तक जाएगा ताजिया जुलूस
दोपहर बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से ताजिए बड़ी चौपड़ पहुंचेंगे। वहां से जुलूस हवामहल बाजार, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट और रामगढ़ मोड़ होते हुए कर्बला जाएगा। इस दौरान दोपहर से देर रात तक परकोटा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
3 हजार पुलिसकर्मी, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे शहर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजीव पचार ने बताया कि शहर और बाहरी क्षेत्रों में करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सादा वर्दी में इंटेलिजेंस कर्मी भी निगरानी करेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) को भी तैयार रखा गया है।
केवल लाइसेंसधारी ताजियों को मिलेगी अनुमति
जिला प्रशासन और पुलिस ने शांति समिति व सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल लाइसेंस प्राप्त ताजियों को ही जुलूस निकालने की अनुमति दी जाएगी। जुलूस मार्ग पर बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
मुहर्रम के दौरान अभय कमांड सेंटर, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल लगातार निगरानी करेगी। अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी साझा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
17 ताजियों के लाइसेंस किए गए रद्द
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 17 ताजियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। यौमे-ए-आशुरा के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में जयपुर के विभिन्न मोहल्लों से करीब 250 से 300 छोटे-बड़े ताजिए निकाले जाएंगे। गुरुवार रात 'कत्ल की रात' पर ताजियों को बाहर लाया गया और शुक्रवार को जुलूस के साथ उन्हें कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक