Wednesday, June 24, 2026 10:06:17 PM

11 साल की बच्ची रेप-हत्या, आरोपी घायल
दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

दिल्ली महरौली में 11 वर्षीय गुब्बारा बेचने वाली बच्ची से रेप-हत्या का आरोपी टैक्सी ड्राइवर बबलू पुलिस एनकाउंटर में घायल। बच्ची को सोते हुए अगवा कर जंगल में हत्या की।

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल
11 साल की बच्ची रेप-हत्या, आरोपी घायल |

दिल्ली के महरौ ली इलाके में 11 वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपी टैक्सी ड्राइवर बबलू को मंगलवार रात पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को क्राइम सीन की रीक्रिएशन के लिए ले जाया जा रहा था, तभी वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोकेने के लिए उसके पैर में गोली मार दी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

पीड़ित बच्ची गुब्बारे बेचकर अपना गुजारा करती थी और सोमवार सुबह फुटपाथ पर सो रही थी। आरोप है कि बबलू ने उसे अगवा किया, रेप किया और उसके बाद हत्या कर लाश को महरौली के जंगल में फेंक दिया।

परिवार ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे PCR कॉल के जरिए महरौली थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से मात्र चार घंटे के अंदर बबलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है।

पूछताछ में बबलू ने बताया कि वह सड़क से गुजर रहा था, तभी सीडी चौक के पास फुटपाथ पर सोती हुई बच्ची को देखा। उसने सोते हुए ही बच्ची को उठाया, कार की पिछली सीट पर लिटाया और महरौली के जंगलों में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए के मकान में रहता था, लेकिन गरीबी के कारण किराया न दे पाने पर घर छोड़ना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर रहने लगा। परिवार में चार बच्चे हैं। बच्ची की मां-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

आरोपी बबलू भी बिहार का निवासी है। वह ऐप-बेस्ड कैब चलाता था। उसके ऊपर पहले से मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के मामले दर्ज हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें