Saturday, July 18, 2026 02:08:40 AM

ग्रेटर नोएडा यूपी का पहला इलेक्ट्रॉनिक पार्क
ग्रेटर नोएडा में बनेगा यूपी का पहला इलेक्ट्रॉनिक पार्क, 27 जून को सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10 में यूपी का पहला इलेक्ट्रॉनिक पार्क बनेगा। 27 जून को सीएम योगी शिलान्यास करेंगे। 4,500 करोड़ रुपये के निवेश से रोजगार और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा में बनेगा यूपी का पहला इलेक्ट्रॉनिक पार्क 27 जून को सीएम योगी करेंगे शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा यूपी का पहला इलेक्ट्रॉनिक पार्क |

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-10 में प्रदेश का पहला इलेक्ट्रॉनिक पार्क विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो बड़ी औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच प्रस्तावित है। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा भी आयोजित होगी, जिसमें करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंडाल निर्माण से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी इंतजाम युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक पार्क में एसेंट सर्किट्स और अंबर एंटरप्राइजेज जैसी प्रमुख कंपनियां निवेश करेंगी। दोनों कंपनियां यहां प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) का निर्माण करेंगी, जो इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग का अहम हिस्सा माना जाता है।

इस परियोजना से प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को मजबूती मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसके बाद ग्रेटर नोएडा का सेक्टर-10 उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल हो जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें