Thursday, July 02, 2026 10:10:33 PM

अमित शाह के राम मंदिर दर्शन पर केजरीवाल का वार
राम मंदिर को लेकर केजरीवाल का अमित शाह पर हमला, पूछे 5 बड़े सवाल

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमित शाह अब तक दर्शन के लिए नहीं गए। उन्होंने गृह मंत्री से इस मुद्दे पर पांच सवाल भी पूछे।

राम मंदिर को लेकर केजरीवाल का अमित शाह पर हमला पूछे 5 बड़े सवाल
अमित शाह के राम मंदिर दर्शन पर केजरीवाल का वार |

अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद और उसके बाद हुई कार्रवाई के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नया राजनीतिक मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक उन्होंने एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन नहीं किए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए करीब ढाई साल हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान अमित शाह एक बार भी भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंदिर नहीं गए। उन्होंने कहा कि इन ढाई वर्षों में अमित शाह ने अपने भाषणों और इंटरव्यू में 42 से अधिक बार भगवान राम और राम मंदिर का जिक्र किया और कई मौकों पर राम मंदिर के नाम पर वोट भी मांगे, लेकिन दर्शन करने नहीं पहुंचे।

AAP प्रमुख ने आगे कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को 891 दिन हो चुके हैं, लेकिन इन दिनों में भी गृह मंत्री अमित शाह रामलला के दर्शन करने नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए भगवान राम केवल सत्ता हासिल करने और पैसे कमाने का माध्यम बन गए हैं और उनकी भगवान राम में वास्तविक आस्था नहीं है।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से पांच सवाल भी पूछे। उन्होंने पूछा कि अब तक वह राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या उनका भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता? क्या वह राम मंदिर नहीं जाना चाहते? क्या उन्हें भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए? और क्या वह भगवान राम को भगवान मानते हैं?

केजरीवाल के इस बयान के बाद राम मंदिर और राजनीति को लेकर एक बार फिर नई बहस शुरू हो गई है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें