Thursday, July 02, 2026 07:12:18 PM

नीतीश कुमार डिप्टी पीएम मांग जेडीयू आरजेडी बयान
बिहार में सियासी बयानबाज़ी तेज, नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की उठी मांग

बिहार में जेडीयू और आरजेडी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाए जाने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि उनके अनुभव का देश को लाभ मिलना चाहिए।

बिहार में सियासी बयानबाज़ी तेज नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की उठी मांग
नीतीश कुमार डिप्टी पीएम मांग जेडीयू आरजेडी बयान |

बिहार में आरजेडी के बाद अब जेडीयू ने भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप-प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) बनाए जाने की मांग कर दी है। जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाया जाना चाहिए और यह बिहार के लोगों की भी इच्छा है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है और इससे पहले वे केंद्र सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, इसलिए उनके अनुभव का लाभ देश को मिलना चाहिए।

जेडीयू विधायक ने आगे कहा, “ऐसा सुना है कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें डिप्टी पीएम बनाया जाना चाहिए। यही उनके लिए उचित सम्मान होगा।”

आरजेडी ने भी की थी ऐसी ही मांग

इससे पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता मुकेश रोशन ने भी कहा था कि नीतीश कुमार को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कृषि और रेलवे जैसे अहम मंत्रालय देने के साथ-साथ उन्हें उप-प्रधानमंत्री बनाने की भी बात कही थी। आरजेडी का कहना था कि यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी।

राज्यसभा सदस्य हैं नीतीश कुमार

बताया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही है। इसी को देखते हुए जेडीयू और आरजेडी दोनों की ओर से नीतीश कुमार का नाम सामने आया है। फिलहाल नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य हैं और जेडीयू की कमान उनके पास है।

बिहार में हालिया राजनीतिक बदलाव

नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 10 अप्रैल को वे राज्यसभा के लिए चुने गए। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के लिए यह पहली बार था जब राज्य में पार्टी को मुख्यमंत्री पद मिला।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें