Thursday, July 09, 2026 06:38:47 PM

मानसून तैयारी पर पंकज सिंह की बैठक
मानसून से पहले नोएडा में तैयारियां तेज, पंकज सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मानसून की तैयारियों को लेकर विधायक पंकज सिंह ने नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप तैनाती, नालों की सफाई और बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।

मानसून से पहले नोएडा में तैयारियां तेज पंकज सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मानसून तैयारी पर पंकज सिंह की बैठक |

आगामी मानसून को देखते हुए नोएडा में जलभराव और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी को लेकर विधायक नोएडा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह ने भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान के साथ सेक्टर-27 स्थित क्लब में नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में शहर के जलभराव वाले चिन्हित स्थानों, जिनमें प्रमुख चौराहे, अंडरपास और लो-लाइनिंग एरिया शामिल हैं, पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री पंकज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से बचने के लिए इन स्थानों पर पहले से हाई-ड्यूटी पंपों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मुख्य नालों की सफाई के काम में तेजी लाने, सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों की नालियों की नियमित सफाई कराने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नालों के ओवरफ्लो और पानी बैक मारने जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी उपायों पर भी चर्चा की गई।

श्री पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा के नागरिकों की सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जलभराव और स्वच्छता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) श्रीमती वंदना त्रिपाठी, दोनों जनरल मैनेजर (जीएम) सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें