Tuesday, July 07, 2026 09:43:47 PM

नोएडा में सुरक्षा सुधार की बैठक
सेक्टर-56 की सुरक्षा को लेकर पुलिस और आरडब्ल्यूए आमने-सामने, बढ़ेगी शाम की गश्त

नोएडा के सेक्टर-56 में पुलिस अधिकारियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की बैठक हुई। सुरक्षा, शाम की गश्त बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

सेक्टर-56 की सुरक्षा को लेकर पुलिस और आरडब्ल्यूए आमने-सामने बढ़ेगी शाम की गश्त
नोएडा में सुरक्षा सुधार की बैठक |

नोएडा के सेक्टर-56 सामुदायिक केंद्र भवन में पुलिस टीम और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय श्री मयंक तिवारी, सेक्टर-58 थाना प्रभारी श्री अमित कुमार और सेक्टर-56 चौकी इंचार्ज श्री सुधीर कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री संजय मावी, महासचिव जी. बंसल, कार्यकारिणी के सदस्य और सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों ने कानून व्यवस्था और सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ नागरिक एसएस सचदेवा, कैलाश चौधरी, ओमपाल चौधरी, योगेश पांडे और विक्रम चतुर्वेदी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

बैठक में सेक्टर में शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रखी गई। इसके अलावा सेक्टर के अंदर स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल द्वारा फुटपाथ पर पेड़ों में जंजीर बांधकर किए गए अतिक्रमण को हटाने का मुद्दा भी उठाया गया।

वहीं, निर्णय लिया गया कि हर महीने के दूसरे शनिवार की शाम सेक्टर के निवासियों के साथ मिलकर पुलिस और आरडब्ल्यूए की टीम सेक्टर के पार्कों, मार्केट और ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों में संयुक्त गश्त करेगी। इससे सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें