Tuesday, July 07, 2026 10:14:08 PM

सुलतानपुर प्रबुद्ध सम्मेलन
सुलतानपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन, मंत्री मनोज पांडेय ने समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित

सुलतानपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। उन्होंने आतंकवाद, नक्सलवाद, अपराध और भ्रष्टाचार पर सरकार की कार्रवाई का जिक्र किया।

सुलतानपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन मंत्री मनोज पांडेय ने समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित
सुलतानपुर प्रबुद्ध सम्मेलन |

सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी डॉ. डीएस मिश्रा के संयोजन में प्रबुद्ध सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका की सराहना की।

सम्मान पाने वालों में डॉ. आरए वर्मा, डॉ. पीके पाण्डेय, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय, डॉ. राजेश गौतम, पत्रकार रमाकांत तिवारी समेत कई शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि देश की आजादी में प्रबुद्ध वर्ग का अहम योगदान रहा है। उन्होंने समाज को जागरूक कर सही दिशा दिखाई, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूती मिली।

उन्होंने कहा कि पहले देश को बाहरी और आंतरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। सीमा पर जहां सैनिक दुश्मनों से लड़ रहे थे, वहीं कश्मीर, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मिजोरम जैसे क्षेत्रों में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या भी बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया गया और देश को सुरक्षित बनाने का काम हुआ।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अब अपराधियों में कानून का डर है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की कमी थी और भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद हावी था। उन्होंने कहा कि आज सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आई है और करोड़ों पात्र लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में गुंडा टैक्स और अवैध वसूली पर भी रोक लगी है।

कार्यक्रम में डॉ. सीतास्वयं त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश पाण्डेय, त्रिवेदी, जगजीत सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, प्रमोद पुरी, डॉ. राजेंद्र कपूर, राकेश सिंह पालीवाल, रविंद्र त्रिपाठी, मंत्री ओमप्रकाश पाण्डेय, विकास शुक्ला, एलके दुबे और उपमा शर्मा समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षाविद, पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी ने किया। समापन पर आयोजक डॉ. डीएस मिश्रा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग को सम्मान देना और उन्हें एक मंच पर लाना समाज व राष्ट्र के विकास के लिए जरूरी है। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें