नोएडा गांजा तस्कर गिरफ्तार 21किलो बरामद |
दिनांक 30.06.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस और CRT स्पेशल टीम ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई DND रोड, सेक्टर-17 नोएडा के पास की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 21 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार (नंबर UP16ER7966) बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी
- आमिर खान (27) – निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा (मूल निवासी बरेली)
- मनोज कुमार (41) – निवासी सेक्टर-10 जेजे कॉलोनी, नोएडा (मूल निवासी दादरी)
- प्रकाश शाह (57) – निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा (मूल निवासी झारखंड)
- मोहम्मद फिरोज (55) – निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा (मूल निवासी बिहार)
- पप्पू कुमार (38) – निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा (मूल निवासी बिहार)
पुलिस पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग तरीकों से उड़ीसा से गांजा मंगवाकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे। इस काम में एक महिला आरोपी नूरी (पत्नी साजिद) भी शामिल है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बरामद सामान
- 21 किलोग्राम गांजा
- एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार (UP16ER7966)
आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से भी कई मामलों में दर्ज है, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, जुआ और अन्य धाराएं शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।