Saturday, June 27, 2026 08:50:13 PM

जिला कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान
सीलमपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान, भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप भाजपा पर लगाया गया।

सीलमपुर में दुकान पर हस्ताक्षर करवाते जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन
पाठकराज

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत मंगलवार को बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने किया।

जैन ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी और फर्जी वोटों के जरिए चुनावों में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को अब “गद्दी छोड़नी” चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

राजकुमार जैन ने कहा, “भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची में हेराफेरी कर रहे हैं। फर्जी वोटों के जरिए चुनाव परिणामों को प्रभावित किया जा रहा है। कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से जनता को सच्चाई से अवगत करा रही है और उन्हें अपने विवेक से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक मतदाताओं को इस हस्ताक्षर अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक जनसंपर्क होगा, उतनी ही मज़बूती से कांग्रेस संगठन जनता के बीच स्थापित होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देवनंद चौधरी, सीलमपुर से पार्षद चुनाव लड़ चुके साहिल रियासत, प्रदेश प्रवक्ता विक्रम लोहिया सहित जिले के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें