Wednesday, June 10, 2026 11:35:18 PM

जलपुरा मार्ग पुनर्निर्माण ग्रेटर नोएडा वेस्ट
एक्टिव जी.एन.डब्ल्यू. सेक्टर-1 एक्टिव अलायंस के प्रयास रंग लाए, मेंशन रोड (जलपुरा मार्ग) पर शुरू हुआ पुनर्निर्माण कार्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-1 की मेंशन रोड (जलपुरा मार्ग) पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। Active G.N.W. Sec-1 Active Alliance के प्रयासों से हजारों निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

एक्टिव जीएनडब्ल्यू सेक्टर-1 एक्टिव अलायंस के प्रयास रंग लाए मेंशन रोड जलपुरा मार्ग पर शुरू हुआ पुनर्निर्माण कार्य
जलपुरा मार्ग पुनर्निर्माण ग्रेटर नोएडा वेस्ट |

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-1 और आसपास के हजारों निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी और आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही मेंशन रोड (जलपुरा मार्ग) पर आखिरकार पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर डीवीएम (Dense Bituminous Macadam) बिछाने का कार्य प्रारंभ होने के साथ ही क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होती दिखाई दे रही है।

इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के पीछे Active G.N.W. Sec-1 Active Alliance की लगातार सक्रियता, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखी गई मांगों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। संगठन के प्रेसिडेंट राजेश शुक्ला और वाईस प्रेसिडेंट धीरज माहेश्वरी ने पिछले कई महीनों से सड़क की समस्या को लगातार विभिन्न विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष उठाया। सड़क की दयनीय स्थिति, दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे और क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों को लेकर टीम ने कई स्तरों पर लगातार फॉलोअप किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही थी और लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, तब राजेश शुक्ला के नेतृत्व में एक्टिव टीम ने इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया। टीम ने न केवल संबंधित अधिकारियों को मौके की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया, बल्कि क्षेत्रवासियों की आवाज को भी मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाया।

प्रेसिडेंट राजेश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के विकास और निवासियों की सुरक्षा हमेशा संगठन की प्राथमिकता रही है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोग लंबे समय से परेशान थे और कई बार दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आई थीं। ऐसे में इस सड़क का पुनर्निर्माण अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

वहीं वाईस प्रेसिडेंट धीरज माहेश्वरी ने कहा कि एक्टिव अलायंस टीम लगातार जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रही है और आगे भी क्षेत्रहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होना हजारों परिवारों के लिए राहत का विषय है और इससे आने वाले समय में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।

उल्लेखनीय है कि मेंशन रोड (जलपुरा मार्ग) ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1, जलपुरा तथा आसपास की अनेक आवासीय सोसाइटियों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के कारण वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी सामने आए, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा था।

निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने Active G.N.W. Sec-1 Active Alliance, प्रेसिडेंट राजेश शुक्ला एवं वाईस प्रेसिडेंट धीरज माहेश्वरी के प्रयासों की सराहना की है। निवासियों का कहना है कि यदि लगातार फॉलोअप और जनहित की आवाज को मजबूती से न उठाया जाता, तो यह कार्य और अधिक समय तक लंबित रह सकता था।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र पूरा होगा और क्षेत्र को एक मजबूत, सुरक्षित एवं बेहतर सड़क मिलेगी। लोगों का मानना है कि यह सिर्फ सड़क निर्माण नहीं, बल्कि Active G.N.W. Sec-1 Active Alliance की सक्रियता, राजेश शुक्ला के नेतृत्व, धीरज माहेश्वरी के निरंतर प्रयासों तथा क्षेत्रवासियों की एकजुटता की बड़ी जीत है, जिसने जनहित के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को समाधान तक पहुंचाया है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें