Monday, March 16, 2026 11:25:56 AM

विवाद पर हिंसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट
सोसाइटी में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद, दो हिरासत में

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक सोसाइटी निवासी ने बिना पट्टा कुत्ता घुमाने पर दूसरे निवासी को रोका, जिसके बाद मारपीट हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

सोसाइटी में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद दो हिरासत में
घटनास्थल की तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित महागुन मंत्रा टू में एक विवाद मारपीट तक पहुँच गया। आरोप है कि सोसाइटी में बिना बेल्ट कुत्ता घुमाने से रोकने पर एक निवासी से मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।  जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी के एक निवासी ने अन्य निवासी को बिना पट्टा लगाए कुत्ता घुमाने से रोका। इस बात पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि विरोध करने वाले व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि घटना को लेकर थाना इकोटेक-3 पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मारपीट में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में इस तरह के विवाद अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी पार्किंग तो कभी पालतू जानवरों को लेकर बहस मारपीट तक पहुँच जाती है। पुलिस का कहना है कि लोगों को ऐसे विवादों को आपसी समझदारी से निपटाना चाहिए और हिंसा से बचना चाहिए।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें