Tuesday, March 10, 2026 03:32:32 AM

दुखद घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा: 13वीं मंजिल से गिरकर मां-बेटे की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक माँ और उसके 12 वर्षीय बेटे की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मानसिक स्थिति अस्थिर थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा 13वीं मंजिल से गिरकर मां-बेटे की मौत
सोसाइटी की तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। गौतमबुद्धनगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी सोसायटी में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 13वीं मंजिल से कूदने की कोशिश कर रहे 12 वर्षीय बच्चे को बचाने के प्रयास में उसकी मां भी नीचे गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

क्या हुआ हादसे के समय?

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऐस सिटी सोसायटी में रहने वाले दर्पण चावला (पेशे से कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट) के परिवार में यह घटना हुई। उनका 12 वर्षीय बेटा दक्ष चावला मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शनिवार सुबह वह अचानक फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाने के लिए भागा। मां साक्षी चावला (38 वर्ष) उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ीं, लेकिन इसी दौरान दक्ष ने छलांग लगा दी। बेटे को रोकने की नीयत से साक्षी भी नीचे गिर गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

सुसाइड नोट मिला

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें “दुनिया से जाने” की बात लिखी गई है। पुलिस का कहना है कि नोट की जांच की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कुछ निवासियों का कहना है कि सोसाइटी की बालकनी की ग्रिल की ऊंचाई पर्याप्त नहीं है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

 

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के समय पिता दर्पण चावला घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें