Wednesday, June 10, 2026 09:10:03 PM

नोएडा में नया वाहन शोरूम मॉल
एक्सप्रेस-वे किनारे बनेगा कार शोरूम कॉम्प्लेक्स, नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 में जमीन चिन्हित की

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 में 10,000 वर्ग मीटर पर मल्टी-स्टोरी वाहन शोरूम मॉल के निर्माण की योजना बनाई।

एक्सप्रेस-वे किनारे बनेगा कार शोरूम कॉम्प्लेक्स नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-105 में जमीन चिन्हित की
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। शहर में बेतरतीब खुले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शोरूम को अब व्यवस्थित ठिकाना मिलने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए सेक्टर-105 में 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में बहुमंजिला इमारत के निर्माण का खाका तैयार कर लिया है।

 

शोरूम के लिए मॉल जैसा कॉम्प्लेक्स

प्राधिकरण के अनुसार, इमारत में भूतल के साथ चार मंजिलें होंगी। सामने की ओर शीशे की डिज़ाइन दी जाएगी ताकि शोरूम आधुनिक और आकर्षक दिखें। लेआउट कार शोरूम मॉल की तरह तैयार किया जाएगा और प्रत्येक मंजिल पर अलग-अलग कंपनियों को जगह दी जाएगी।

 

जमीन का स्थान और आवंटन मॉडल

चिन्हित जमीन हाजीपुर सेक्टर-98 चौराहे से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली सर्विस रोड के किनारे स्थित है। यहां चारों तरफ सड़क की कनेक्टिविटी है। अभी तक वाहन शोरूम के लिए प्राधिकरण के पास सीधा प्लॉट आवंटन का नियम नहीं था, जिस कारण कई शोरूम औद्योगिक व वाणिज्यिक संपत्तियों पर संचालित हो रहे थे।

 

डिजाइन और निगरानी पर प्राधिकरण का नियंत्रण

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि इमारत की डिजाइन और निगरानी का अधिकार प्राधिकरण के पास रहेगा। किसी भी प्रकार का परिवर्तन प्राधिकरण की अनुमति से ही होगा। नियोजन विभाग को जमीन का लेआउट सौंप दिया गया है और विस्तृत योजना पर काम चल रहा है।

 

होटल और रेस्तरां का भी होगा विकास

इसी क्षेत्र में होटल और रेस्तरां के लिए भी जगह चिन्हित की गई है। इन्हें भी जल्द विकसित किया जाएगा ताकि एक्सप्रेस-वे को वाणिज्यिक गतिविधियों के हब के रूप में स्थापित किया जा सके।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें