Tuesday, March 10, 2026 06:05:37 AM

यमुना में बाढ़ का खतरा
नोएडा में बाढ़ का अलर्ट जारी, डूब क्षेत्र से शिफ्ट किये जा रहे लोग

हथिनी कुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नोएडा में यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। बाढ़ की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

नोएडा में बाढ़ का अलर्ट जारी डूब क्षेत्र से शिफ्ट किये जा रहे लोग
डूब क्षेत्र में बच्चों को लेकर सुरक्षित जगह जाता एक व्यक्ति | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। हथिनी कुंड बैराज से सोमवार सुबह 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम तक बाढ़ की स्थिति पैदा होने का अलर्ट जारी करते हुए डूब क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंगलवार सुबह तक अधिकांश लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया।

 

प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बनाई गई 12 चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। नोएडा सेक्टर-135 से लोगों और पशुओं की शिफ्टिंग शुरू हो गई है। प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर तैयार किए गए हैं जहां रहने-खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। हिंडन नदी के उफान पर आने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच दहशत का माहौल है। कुलेसरा से बहलोलपुर तक डूब क्षेत्र में बने अवैध घरों में पानी घुस चुका है। इनके गिरने का खतरा बढ़ गया है।

 

2023 जैसी स्थिति की आशंका

पिछले वर्ष 40 साल बाद जिले में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला था। तब 25 गांवों से 40 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित करना पड़ा था और 1,600 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई थी। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता और तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान के नेतृत्व में राजस्व टीम ने यमुना किनारे बसे क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को सतर्क किया। टीम ने राहत शिविरों की जानकारी भी दी।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें