Sunday, February 08, 2026 11:38:34 AM

बड़े प्रशासनिक फेरबदल नोएडा में
नोएडा जोन में बदले गए 22 चौकी प्रभारी, कई हुए लाइन हाजिर

नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 22 चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं।

नोएडा जोन में बदले गए 22 चौकी प्रभारी  कई हुए  लाइन हाजिर
नोएडी पुलिस के एक कार्यक्रम में सीपी नोएडा | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा जोन में तैनात 22 चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत 5 उपनिरीक्षकों को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण चौकियों व थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नोएडा जैसे तेजी से बढ़ते महानगर में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, रात्रि गश्त, महिला सुरक्षा और संवेदनशील इलाकों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। कमिश्नरेट का मानना है कि इससे फील्ड लेवल पर पुलिसिंग की गति बढ़ेगी और आम जनता को त्वरित राहत मिलेगी।

 

इन चौकियों में बदले प्रभारी

तबादलों के तहत उपनिरीक्षक पंकज सहरावत (थाना सेक्टर-39) को चौकी प्रभारी सेक्टर-41 बनाया गया है। उपनिरीक्षक दीपांशु शर्मा को सेक्टर-44 चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक शिशपाल को सलारपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अजय कुमार को सेक्टर-12/22 चौकी, उपनिरीक्षक विकास कुमार को सेक्टर-54 चौकी और उपनिरीक्षक प्रताप सिंह को हरिदर्शन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार को अरावली चौकी, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार को सेक्टर-06 चौकी, उपनिरीक्षक अमित कुमार को गोल चक्कर चौकी, उपनिरीक्षक पवन कुमार को झुंडपुरा चौकी और उपनिरीक्षक राम मेहर सिंह को बरौला चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

5 उपनिरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन भेजे गए

प्रशासनिक फेरबदल के तहत उपनिरीक्षक सचिन तोमर, शिवांग, आयुष मलिक, रविन्द्र कुमार और राहुल प्रताप को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। माना जा रहा है कि कार्यप्रणाली और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

 

थानों में भी नई तैनाती

चौकियों के साथ-साथ थानों में भी नई तैनाती की गई है। उपनिरीक्षक विकास राणा और उपनिरीक्षक राहुल यादव को थाना सेक्टर-24 में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक सुशील कुमार को थाना फेस-1, उपनिरीक्षक आनंद कुमार को थाना सेक्टर-49 और महिला उपनिरीक्षक शिल्पा चिकारा को थाना सेक्टर-39 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

क्या बदलेगी पुलिसिंग?

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव नारायण मिश्रा का कहना है कि इस बदलाव का सीधा असर ग्राउंड लेवल पुलिसिंग पर देखने को मिलेगा। नोएडा जोन की कई चौकियां ऐसी हैं, जहां रोजाना भारी भीड़, ट्रैफिक दबाव और शिकायतों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में नई तैनाती से गश्त, सत्यापन, त्वरित रिस्पॉन्स और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें