Monday, June 16, 2025 09:57:46 PM

उत्तर प्रदेश में शिक्षा अधिकारियों का फेरबदल
शिक्षा विभाग तबादला - गौतमबुद्ध नगर को मिला नया जिला विद्यालय निरीक्षक

उत्तर प्रदेश में दो दर्जन से अधिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया, जिसमें नए जिला विद्यालय निरीक्षकों की नियुक्ति शामिल है।

शिक्षा विभाग तबादला - गौतमबुद्ध नगर को मिला नया जिला विद्यालय निरीक्षक
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो दर्जन से अधिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में संयुक्त सचिव संदीप परमार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। तबादलों की इस सूची में कई जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती स्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला नीति के तहत राजेश कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वह डॉ. धर्मवीर सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है। डॉ. धर्मवीर सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने से पहले ही उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के लेखा अधिकारी का भी तबादला किया गया है। वर्तमान लेखा अधिकारी को अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि उनकी जगह गाजियाबाद से आनंदित त्रिपाठी को गौतमबुद्ध नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

शिक्षा विभाग के इस व्यापक फेरबदल को शैक्षणिक सत्र की बेहतर तैयारी, प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को जल्द ज्वाइनिंग के निर्देश यह संकेत देते हैं कि सरकार नए सत्र की शुरुआत से पहले जिलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना चाहती है।

 


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें