Monday, March 16, 2026 11:26:26 AM

बारिश से नोएडा में राहत
अचानक बदला मौसम का मिजाज, नोएडा में झमाझम बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत

नोएडा में मंगलवार को मानसून के चलते अचानक भारी बारिश हुई, जिससे उमस और तेज धूप से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।

अचानक बदला मौसम का मिजाज नोएडा में झमाझम बारिश से मिली गर्मी और उमस से राहत
बरसात की तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। मंगलवार सुबह नोएडा और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने पहले ही आज बारिश की संभावना जताई थी। अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

बारिश के चलते सुबह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां पिछले दिनों तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, वहीं आज बारिश की बूंदों ने मौसम को सुहावना बना दिया। शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक की रफ्तार भी कुछ देर के लिए धीमी पड़ गई।

 

मानसून विदाई की ओर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून अब विदाई के चरण में है। इसके बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों — जिनमें नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ शामिल हैं — में बिखरी हुई बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें