Friday, May 22, 2026 08:56:16 AM

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम
नोएडा में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा सेक्टर-62 में राष्ट्रीय जैविक संस्थान में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

नोएडा में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते केंद्रीय परिवहन मंत्री | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। नोएडा सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं के स्वास्थ्य को परिवार और समाज की मजबूती से जोड़ते हुए कहा कि यदि नारी स्वस्थ होगी तो परिवार एवं समाज दोनों सशक्त होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनजागरूकता अभियान इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने भी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। भाजपा नेताओं ने इस तरह के कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें