Friday, May 22, 2026 12:50:33 PM

यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर
नोएडा में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फिर बाढ़ के हालात

नोएडा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में बाढ़। खेत और फार्म हाउस डूबे, परिवारों को शरण लेनी पड़ी।

नोएडा में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फिर  बाढ़ के हालात
यमुना में बढ़ता पानी | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार रात से लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शुक्रवार सुबह तक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउस और खेत जलमग्न हो गए। रातोंरात बढ़ते जलस्तर ने खेतों व फार्म हाउसों को अपनी चपेट में ले लिया। कई जगहों पर 3 से 5 फीट तक पानी भर गया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

 

भारी बारिश और बैराज से पानी छोड़ना मुख्य कारण

हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में लगातार हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर यमुना नदी के बहाव पर पड़ा और वह अपने मुख्य मार्ग से बाहर निकलकर गांवों में घुस गई। किसानों का कहना है कि लगभग 400 बीघा खेतों में खड़ी धान, सब्जी और चारे की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। कानीगढ़ी क्षेत्र में 250 बीघा अतिरिक्त फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

 

जेवर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित

कानीगढ़ी, शमशमनगर, पुरननगर और झुप्पा गांवों के खेत पानी में डूब गए हैं। कुछ इलाकों में पानी अब घरों से केवल 50 मीटर की दूरी पर है। मकनपुर खादर और लतीफपुर गांवों के खेत और जंगल पूरी तरह जलमग्न हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें