Friday, March 13, 2026 05:29:57 AM

नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन
श्याम प्लास्टिक में श्रमिकों का वेतन विवाद: कंपनी गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन

नोएडा के श्याम प्लास्टिक में वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। मालिक द्वारा वादा के बावजूद वेतन भुगतान में देरी हुई।

श्याम प्लास्टिक में श्रमिकों का वेतन विवाद कंपनी गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन
कंपनी गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन करते सीटू के नेता | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा।  सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड में श्रमिकों के वेतन भुगतान को लेकर तनाव बढ़ गया। कंपनी के मालिक के.पी. सिंह द्वारा समय पर वेतन न दिए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने गुरूवार को गेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

सीटू जिला कमेटी गौतमबुद्ध नगर के बैनर तले 08 अगस्त को पहली बार प्रदर्शन हुआ था, जब 15 श्रमिकों को नौकरी से निकालने और वेतन न देने का मामला सामने आया।
तब कंपनी मालिक ने दो-तीन दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया था। मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा का आरोप है “कंपनी मालिक मजदूरों से काम तो करा लेते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं देते। मांग करने पर बदतमीजी की जाती है और नौकरी से निकाल दिया जाता है। श्याम प्लास्टिक इसका ताजा उदाहरण है।”

  

 

28 अगस्त को फिर भड़के श्रमिक

मालिक ने 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे भुगतान का वादा किया था। श्रमिक तय समय पर पहुंचे, लेकिन के.पी. सिंह अनुपस्थित मिले। गुस्साए कर्मचारियों ने सीटू जिला सचिव रामस्वारथ के नेतृत्व में श्याम प्लास्टिक के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद मालिक ने फोन कर बताया कि 29 अगस्त को सुबह 10 बजे तक वेतन दिया जाएगा।
सीटू नेता रामस्वारथ ने चेतावनी दी कि
“यदि 29 अगस्त को सुबह 10 बजे तक भुगतान नहीं हुआ, तो 11 बजे से कंपनी गेट पर फिर से धरना-प्रदर्शन होगा।”


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें