Tuesday, March 10, 2026 03:41:13 PM

नोएडा में स्कूल बंद
भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए बुधवार को सभी स्कूल बंद, बीएसए ने आदेश जारी किया

नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका के कारण सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए बुधवार को सभी स्कूल बंद बीएसए ने आदेश जारी किया
बीएसए द्वारा जारी आदेश | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने जिले के सभी स्कूलों को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश देर शाम जारी किया गया। मौसम विभाग ने नोएडा सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही सेक्टर-135 समेत डूब क्षेत्र के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।

 

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने नोएडा सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने येलो और कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो कई निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

डूब क्षेत्रों से लोगों को हटाया गया

नोएडा प्रशासन ने पहले ही सेक्टर-135 और यमुना नदी के किनारे बसे डूब क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। राहत शिविरों में रहने-खाने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट पर रखा है।

 

बीएसए का निर्देश

बीएसए राहुल पंवार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चे घर में सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

 

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत सूचना दें।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें