Tuesday, March 10, 2026 08:32:51 AM

घर में कलश स्थापना के साथ पूजन शुरू
आज से शुरू हुआ पावन शारदीय नवरात्रि महापर्व नौ दिनों तक नौ देवी स्वरूपों की होगी पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नोएडा में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है, जो 10 दिनों तक चलेगा। भक्त मां दुर्गा की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

आज से शुरू हुआ पावन शारदीय नवरात्रि महापर्व
नौ दिनों तक नौ देवी स्वरूपों की होगी पूजा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सोमवार से पावन शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इस बार यह महापर्व 10 दिनों तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी वीरेंद्रानंद पंडित ने बताया कि वर्ष भर में चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें शारदीय नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह पर्व आध्यात्मिक शक्ति और नव ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना और भक्ति से साधक को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

 

प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के प्रथम दिन भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की। परंपरा के अनुसार सुबह स्नान-ध्यान के बाद विधिवत कलश स्थापना की गई। भक्तों ने गंगाजल, अक्षत, सुपारी, लौंग, इलायची और चंदन से कलश को स्थापित कर पूजा आरंभ की। पूजा के दौरान नवार्ण मंत्र का जाप कर माता को पुष्प, फल और नैवेद्य अर्पित किए गए।

 

मंदिरों में भक्ति और सुरक्षा व्यवस्था

नोएडा के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं व्रत रखकर मां के दरबार में पहुंचीं। मंदिरों में सजे दरबार को देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। नवरात्रि पर बड़ी संख्या में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें