Monday, March 16, 2026 11:25:30 AM

नोएडा में डेंगू के 321 मामले
जनवरी से अब तक 397 मरीज, आठ हॉटस्पॉट चिन्हित, एंटी-लार्वा छिड़काव जारी

नोएडा में डेंगू के मामले बढ़कर 321 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट चिन्हित कर निगरानी और फॉगिंग बढ़ाई।

जनवरी से अब तक 397 मरीज आठ हॉटस्पॉट चिन्हित एंटी-लार्वा छिड़काव जारी
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 22 दिनों में 245 नए डेंगू मरीज सामने आए हैं। देर शाम आए नौ नए मामलों के बाद कुल संख्या 321 तक पहुंच गई है। इनमें से सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।

 

तेजी से बढ़ते मरीज और विभाग की रणनीति

 जनवरी से अगस्त तक कुल 76 मरीज मिले थे। सितंबर की शुरुआत से ही रोजाना 12 से 18 नए केस सामने आ रहे हैं। एक समय डेंगू के मामलों की संख्या 25 प्रतिदिन तक पहुंच गई थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में आठ हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं और वहां निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही, विभिन्न इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

 

राहत की बात

डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों की संख्या सीमित है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास साफ पानी इकट्ठा न होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रहें। बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण मिलने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराएं।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें