गौहर खान ने निखिल चिनप्पा को सुनाई खरी-खरी |
ओटीटी रियलिटी शो 'द अलायंस' लगातार अपने ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवादों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में सभी खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए अपनी-अपनी रणनीति अपना रहे हैं। इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में निखिल चिनप्पा ने जैद दरबार को लेकर कुशाल टंडन से ऐसी बात कही, जिसके बाद एक्ट्रेस गौहर खान खुलकर उनके खिलाफ सामने आ गईं।
शो के हालिया एपिसोड में निखिल चिनप्पा ने कुशाल टंडन से कहा कि उन्हें जैद दरबार पर पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिए। निखिल की इस बात पर गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की।
वीडियो में गौहर खान ने कहा कि वह निखिल चिनप्पा का सम्मान करती हैं, लेकिन इस समय घर में अगर कोई सबसे ज्यादा गेम खेल रहा है तो वह निखिल हैं। उन्होंने कहा कि जैद दरबार शो के सबसे ईमानदार और साफ बोलने वाले कंटेस्टेंट हैं और वह किसी तरह की राजनीति नहीं कर रहे हैं।
गौहर ने आगे कहा कि जैद ने सिर्फ अरमान के साथ गलतफहमियां दूर करने की कोशिश की थी, ताकि बाद में वह कुशाल को भी पूरी बात समझा सकें। ऐसे में उनके इरादों पर सवाल उठाना सही नहीं है।
इसके बाद गौहर खान ने निखिल की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निखिल को लगता है कि कुशाल और अरसलान उनके साथ हैं, जबकि कुशाल ने वंशज से साफ तौर पर उन्हें वोट आउट करने की बात कही है। गौहर ने कहा कि ऐसे में दूसरों का गेम समझने से पहले निखिल को अपना खेल देखना चाहिए।
गौहर यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि जब निखिल रणनीति बनाते हैं तो उसे गेम प्ले कहा जाता है, लेकिन जब कोई दूसरा साफ तरीके से अपनी बात रखता है तो वह उसमें दरार डालने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निखिल, कुशाल और जैद के बीच बन रहे अच्छे रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
गौहर खान ने निखिल को फटकार लगाते हुए कहा कि वह "सांप की तरह" दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति पहले दिन से ही अपना पक्ष बदल चुका हो, वह दूसरों को भरोसे और ईमानदारी का पाठ कैसे पढ़ा सकता है।