नोएडा। अब तक जिम में लड़कों की झड़प के वीडियो वायरल होते रहे हैं, लेकिन इस बार नोएडा में महिलाओं की जोरदार भिड़ंत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जिम के अंदर कुछ महिलाएं एक-दूसरे से बाल पकड़कर और थप्पड़ मारते हुए लड़ती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना नोएडा के एक जिम की है और यह पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मशीन पर एक्सरसाइज की बारी को लेकर हुआ झगड़ा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जिम की स्मिथ मशीन पर स्क्वैट कर रही होती है, जबकि दूसरी महिला अपनी बारी का इंतजार कर रही होती है। इसी बीच नियॉन रंग के कपड़े पहनी तीसरी महिला आती है और बिना कुछ कहे मशीन पर एक्सरसाइज करने लगती है।
यह देखकर सामने खड़ी लड़की नाराज हो जाती है और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है। देखते-देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगती हैं और बाल पकड़कर मारपीट करने लगती हैं।
जिम का माहौल बना अखाड़ा
वीडियो में साफ दिखता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे को बालों से पकड़कर खींच रही हैं और थप्पड़ मार रही हैं। इस दौरान जिम का माहौल पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है। कुछ महिलाएं झगड़े को छुड़ाने की कोशिश करती हैं, जबकि बाकी लोग दूर खड़े होकर देखते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, लोग कर रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे “जिम में जंग” कहा, तो कुछ ने महिलाओं की इस हरकत को शर्मनाक बताया।
हालांकि, यह वीडियो नोएडा के किस जिम का है और घटना कब हुई, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस भी जांच में जुटी
स्थानीय पुलिस ने कहा है कि उन्हें वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिली है। जिम के लोकेशन और वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह घटना नोएडा के किस क्षेत्र की है और इसमें शामिल महिलाएं कौन थीं।