Tuesday, March 10, 2026 12:18:17 PM

छात्रा की मौत पर हड़कंप
नोएडा के प्रेसिडियम स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत टीचर्स डे कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

नोएडा के प्रेसिडियम स्कूल में टीचर्स डे के दौरान छात्रा तनिष्का शर्मा की मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

नोएडा के प्रेसिडियम स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत

टीचर्स डे कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
सेक्टर 31 स्थित निजी स्कूल | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सेक्टर-31 स्थित प्रेसिडियम स्कूल में टीचर्स डे (4 सितंबर) के कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक छात्रा की पहचान तनिष्का शर्मा के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में तनिष्का ने खाना खाया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, छात्रा के गले में खाना फंस गया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि छात्रा को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दिलाई गई और स्कूल प्रबंधन ने गंभीर लापरवाही बरती। परिजनों ने सेक्टर-20 थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

पुलिस जांच जारी

सेक्टर-20 थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में स्कूल प्रबंधन की भूमिका और मेडिकल रिपोर्ट को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें