Monday, March 16, 2026 11:26:25 AM

दहेज़ प्रताड़ना का नया मामला
भंगेल में निक्की जैसा कांड: दहेज़ के लिए महिला को वर्षों तक किया गया प्रताड़ित, जांच शुरू

नोएडा के भंगेल इलाके में श्वेता शर्मा ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर दहेज़ प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

भंगेल में निक्की जैसा कांड दहेज़ के लिए महिला को वर्षों तक किया गया प्रताड़ित जांच शुरू
श्वेता और गोल्डी की तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के भंगेल इलाके में एक बार फिर दहेज़ प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम इलाहाबास, सेक्टर-86 की रहने वाली श्वेता शर्मा ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

श्वेता शर्मा की शादी फरवरी 2019 में वरुण कौशिक उर्फ गोल्डी से बड़े धूमधाम से हुई थी। पिता मास्टर मांगेराम इस विवाह में करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसमें 21 लाख रुपये नकद, 1 किलो सोना, ढाई किलो चांदी और एक टॉप मॉडल फॉर्च्यूनर कार दहेज़ के रूप में दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों की लालच कम नहीं हुई। श्वेता के मुताबिक, शादी के बाद लगातार बीएमडब्ल्यू लक्ज़री कार की मांग की जाने लगी और उसे रोजाना मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

वरुण कौशिक (गोल्डी) पेशे से एक बी.टेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और करीब 2 लाख रुपये मासिक वेतन के अलावा किराए से लगभग 8 लाख रुपये सालाना कमाता है। इसके बावजूद वह अपनी पत्नी से लगातार दहेज़ की नई-नई मांगें करता रहा। इस प्रताड़ना से परेशान होकर श्वेता शर्मा कई बार आत्महत्या करने की कोशिश भी कर चुकी है। श्वेता के दो छोटे बच्चे हैं — एक बेटा (5 वर्ष) और एक बेटी (2 वर्ष)।

 

श्वेता शर्मा का बयान

“मैं चाहती हूं कि मेरे दोनों बच्चों को उनका हक़ मिले और उनकी अच्छी परवरिश हो। मुझे दहेज़ के लिए अब और प्रताड़ित न किया जाए।”

 

पुलिस प्रशासन का रुख

नोएडा थाना फेस टू के एसएचओ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि गोल्डी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें