अगवा हुए मंगल की फोटो | पाठकराज
पाठकराज
नोएडा। दस साल पहले अगवा हुआ बच्चा आखिरकार मिल गया। नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र से 2014 में हुए इस अपहरण का खुलासा नोएडा पुलिस ने फरीदाबाद के सूरजकुंड से किया है। आरोपी मंगल ने बच्चे को अगवा किया था, जिसे अब पहचान कर परिवार को सौंप दिया गया। मां ने गले लगाकर बेटे को पहचाना और भावुक होकर कहा, "हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे, गांव लौट गए थे।"
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 2015 से आरोपी मंगल फरीदाबाद जेल में बंद है। आरोपी की पत्नी अलग हो चुकी थी। बुढ़ापे का सहारा बनाने के लिए उसने हाल ही में सूरजकुंड से एक और बच्चे का अपहरण किया, जिसके बाद पुलिस को सुराग मिला और पुराना मामला भी खुला।
परिजनों ने कैसे पहचाना बेटे को?
बच्चे की कटी हुई एक उंगली और चेहरे पर जन्मजात निशान (बर्थ मार्क) ने पहचान की पुष्टि की। मां ने बताया कि यह खास निशान दोनों भाइयों के चेहरे पर है, जिसे उनकी बहन ने खुद बनाया था। डीसीपी ने बताया कि अब किशोर का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा ताकि पुष्टि कानूनी रूप से भी हो सके। बेटे को गले लगाते हुए मां की आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने कहा, "हमें लगा था कि वह कभी नहीं मिलेगा। हम नोएडा छोड़कर गांव चले गए थे। लेकिन किस्मत ने बेटे को लौटा दिया।" नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से एक परिवार की टूट चुकी उम्मीदों को नया जीवन मिला है।