Thursday, May 21, 2026 10:45:52 PM

आग से हड़कंप
नोएडा सेक्टर 37 स्थित होटल में आग लगने से अफरा-तफरी

नोएडा के बेलमोंट होटल में आग लगने से भारी हड़कंप मचा। शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर जल्दी काबू पा लिया गया, जिसमें कोई हानि नहीं हुई।

नोएडा सेक्टर 37 स्थित होटल में आग लगने से अफरा-तफरी
होटल की छत से निकलता धुंआ | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सेक्टर-37 स्थित बेलमोंट होटल में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल की छत पर रखे जनरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़क उठी। घटना के समय होटल में मेहमान और स्टाफ मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगते ही होटल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी। देखते ही देखते धुआं छत से बाहर फैल गया और होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना को लेकर सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और होटल स्टाफ की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पूरी तरह से कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें