सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज
नोएडा। शाहपुर गांव में रहने वाली एक युवती के किराए के कमरे से हिडन कैमरा लगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक इलेक्ट्रिशन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
घटना का विवरण
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-126 की एक कंपनी में काम करती है और शाहपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रहती है। दो दिन पहले शाम को नहाने के लिए बाथरूम में गई, तो खिड़की के पास एक वेबकैम लगा देखा। इस पर उसे शक हुआ और दफ्तर से लौटने के बाद जब कैमरे को चेक किया तो उसमें एसडी कार्ड मिला। एसडी कार्ड में संतकबीर नगर निवासी रामानंद के फोटो और वीडियो मिले। इसमें वो वीडियो और तस्वीरें भी थीं, जब आरोपी कैमरा इंस्टॉल कर रहा था। युवती ने बताया कि जब उसने कैमरे को लेकर आरोपी रामानंद से पूछा, तो उसने स्वीकार किया कि उसने यह कैमरा युवती के वीडियो बनाने के लिए लगाया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, लेकिन उसकी तलाश में पुलिस की एक विशेष टीम जुटी हुई है।