Sunday, March 15, 2026 09:35:22 AM

उद्यमी ने लगाए गंभीर आरोप
महिला ने उद्यमी को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाए अश्लील वीडियो, केस दर्ज

नोएडा के एक उद्यमी ने अपनी महिला मित्र पर नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला ने उद्यमी को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाए अश्लील वीडियो केस दर्ज
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सेक्टर-116 में रहने वाले एक उद्यमी ने अपनी महिला मित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि महिला ने उन्हें फ्लैट पर बुलाकर भोजन में नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोशी की हालत में उनके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद महिला ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

फ्लैट पर बुलाकर रची साजिश

पीड़ित उद्यमी ने बताया कि वह 28 अगस्त की रात अपनी महिला मित्र के फ्लैट पर मिलने गए थे। वहां महिला ने उन्हें खाना खिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। बेहोश होने के बाद आरोपी महिला ने उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और फिर ऑफिस के व्हाट्सऐप ग्रुप व जीमेल पर शेयर कर दिए।

 

कंपनी के पैसे को लेकर विवाद

उद्यमी का आरोप है कि महिला ने उनकी कंपनी से रुपयों के साथ-साथ लोन भी ले रखा है। बकाया रकम न लौटाने और लोन की जिम्मेदारी से बचने के लिए महिला ने यह षड्यंत्र रचा। पीड़ित को अश्लील वीडियो और फोटो के वायरल होने की जानकारी कंपनी के स्टाफ से मिली।

 

धमकी और दबाव

जब उद्यमी ने महिला से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा धमकी दी कि यदि रकम वापस करने या मामले से पीछे हटने की कोशिश की तो वह उन्हें झूठे केस में फंसा देगी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पुलिस का पक्ष

थाना सेक्टर-113 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी महिला पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों एक छोटी कंपनी में पार्टनर भी हैं। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें