Monday, March 16, 2026 11:26:03 AM

नोएडा छात्रा मौत मामला
नोएडा प्रिसेडियम स्कूल घटना: मृतक छात्रा मामले में पुलिस का बयान जारी, गहन जांच जारी

नोएडा की प्रिसेडियम स्कूल की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने गहन जांच शुरू की। मृतका की मां का वीडियो वायरल होने के बाद जांच तेज।

नोएडा। प्रिसेडियम स्कूल की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। मृतक छात्रा की मां के मदद की गुहार वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की स्थिति स्पष्ट की।

डीसीपी नोएडा, यमुना प्रसाद ने कहा, “नोएडा सेक्टर-20 पुलिस स्टेशन को एक मेमो मिला था जिसमें बताया गया कि एक छात्रा को मृत अवस्था में एक निजी अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतका का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डॉक्टरों ने मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मृतका का विसरा सुरक्षित रख लिया है।”

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरी संवेदना और आक्रोश देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर मृतका की मां का मदद मांगते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगा रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें